हरित तकनीक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरित तकनीक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 मार्च 2011

पारदर्शी एलसीडी स्क्रीन जो चले बिना बिजली



सैमसुंग ने एक ऐसी एलसीडी स्क्रीन बनाई है जो पूरी तरह पारदर्शी है यानि स्क्रीन के चित्रों के साथ-साथ स्क्रीन के पीछे की गतिविधियों का भी नज़ारा लिया जा सकता है और यह स्क्रीन सूर्य उर्जा से चलती है मगर सुनकर घबराईये मत इसे धूप की ज़रूरत नहीं, इसे इतने कम पावर की ज़रूरत होती है के अपने परिवेश में आ रही काम चलाऊ रौशनी ही इसे चलाने के लिए काफी है. 


इस स्क्रीन के प्रकाश की तीव्रता प्रचलित स्क्रीन्स से कम है और कुछ लोगों को यह थोडी बुझी हुई लगे तब भी वैज्ञानिक रूप से आँखों के लिए फायदेमंद है क्योंकि कमप्यूटर स्क्रीन की तीव्रता ही उसका नियमित स्तेमाल करने वालों की आँखों पर बुरा असर डालती है तो यह स्क्रीन एक तरह से वर्चुअल ईजगत को किताबों की आँखों पर अनावश्यक ज़ोर ना देने वाली दुनिया के ज़्यादा निकट ले आती है.
यह एक प्रायोगिक माडल है जो परीक्षण में पूर्णत: सफल रहा है अब देखना यह है के यह कब और किस कीमत पर बाज़ार में पहुँचता है.
http://inhabitat.com/samsung-unveils-solar-powered-zero-energy-transparent-tv/
  

गुरुवार, 3 मार्च 2011

उर्जा वृक्ष्

पवन चक्कियाँ बिजली बनाने का बेहतरीन साधन हैं मगर आमतैर पर वो बड़ी होती हैं, बहुत सी जगह घेरती हैं और मँहगी होती हैं. एन एल आर्किटेक्टस् ने पवन चकिक्यों के नगरीय स्तेमाल के लायक डिज़ाइन तैयार किया है जिसे उन्होने पावर फ्लावर्स क नाम दिया है. पेडों की तरह एक ही तने से निकलने वाली कई पवन चक्कियाँ ना सिर्फ कम जगह घेरती हैं बल्कि हवा के हल्के झोकों को भी बिजली में बदलती रहती हैं. उर्जा के ये आधुनिक वृक्ष ना सिर्फ पदूषण रहित विधी से बिजली बनाते हैं बल्कि परिवेश की सुंदरता भी बढ़ाते हैं
.http://inhabitat.com/power-flower-wind-turbine-trees-could-domesticate-wind-energy/