तकनीक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तकनीक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014

तैरती कार

हवा में उड़ने वाली कार को ज़मीनी सचाई देने के लिए दुनिया भर में दशकों से प्रयास चल रहे हैं मगर उनमें से कोई भी रोज़मर्रा के जीवन में शुमार ना हो सकीं। वोक्सवैगन की यह नई कार ज़मीन के नीचे छुपे खनिजों के सहारे हवा में तैरने का दावा करती है और ख़ास बात ये कि यह कार पूरी तरह प्रदूषण रहित है। आईये वीडियो के सहारे हवा में तैरें....हवा में तैरती कार




    चित्र- वॉक्सवेगन

बुधवार, 9 मार्च 2011

यांत्रिक छठी इंद्री जो जोड़ दे असली दुनिया को वर्चुअल ई-जगत से


एम आइ टी के होनहार छात्र प्रणव मिस्त्री ने अपनी खोज सिक्स्थ सेंस (यांत्रिक छठी इंद्री) से बाहर के भौतिक जगत को अनूठे ढंग से कमप्यूटर के वर्चुअल ई-जगत के साथ एक सार कर दिया है. एक कैमेरे, एक छोटे प्रोजेक्टर और अपने बनाए एक साफ्टवेयर की मदद से प्रणव कमप्यूटर की विराट कार्यक्षमता और इंटरनेट के अनंत सूचना संसार को आपकी हमारी दुनिया से ऐसे मिला देते हैं के बस सोचने की मेहनत ही करनी होती है और कुछ शारिरिक भंगिमाओं/मुद्राओं (जेस्चर्स) की मदद से काम निपट जाता है. अगर राह में कोई फोटो लेना हो तो दोनो हाथों से एक खास मुद्रा बनाईये और सिक्स्थ सेंस का कैमेरा चित्र खींच लेगा. चित्र में सशोधन या उसे निकाल फेंकने के लिए पास की किसी दीवार पर सिक्स्थ सेंस के प्रोजेक्टर से छवि प्रक्षेपित कीजिए और मनचाहा संशोधन कर डालिए . आप इसके जरिए फोन कर सकते हैं खरीदारी करते हुए चीज़ के बारे में पड़ताल कर सकते हैं कही जाने के लिए अपनी टिकट जाँच सकते हैं और तो और जब किसी से मिलें तो उसी व्यकित के शरीर पर उसके बारे में इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी प्रोजेक्ट हो जाती है ताकि आप व्यक्ति की रुचियों और स्वभाव को बेहतर ढंग से पहचान सकें. हाथ में अखबार हो कोई साधारण कागज़ या फिर किसी का शरीर ही सही यानि कुल जमा कोई तल होना चाहिये जिसपर छवि प्रक्षेपित की जा सके और बस अब नेट सर्फ करें या फिल्म देखें गेम खेलें या खरीदारी करें. इस होनहार भारतीय ने ना सिर्फ इस विलक्षण तकनीक को जन्म दिया है बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के आफर्स को ठुकरा कर जनसामान्य की सेवा में इस तकनीक को मुफ्त वितरित किया है.

टेड पर इस तकनीक  का पूरा वीडियो उपलब्ध है आप Interactive Transcript पर हिन्दी चुन कर चर्चा का हिन्दी तरजुमा भी देख सकते हैं.



मंगलवार, 8 मार्च 2011

गया ज़माना डेस्कटाप्स और लैपटाप्स का - एपल का आई पैड 2


 गया ज़माना डेस्कटाप्स और लैपटाप्स का यह घोषणा करता हुआ एपल का आई पैड -2 आ गया है. पाठशाला जाते बच्चों की स्लेट याद है आपको बस उसी आकार की यह इलेक्ट्रानिक स्लेट भारी भरकम कम्पूटर की जगह लेने बाज़ार में आ चुकी है.  इसमें आप ईबुक पढ़ने, इंटरनेट सर्च से लेकर फिल्म देखने तक लगभग वह सारे काम कर सकते हैं जो एक साधारण कम्पूटर करता है. इसकी बैटरी 10 घंटे तक चलती है यानि एक बार चालू करने के बाद दिन भर काम करने के बाद ही इसे आफ करने की ज़रूरत है. वीडियो रिकार्डिंग के लिए (पीछे की ओर) कैमेरा भी है जबकि सामने की ओए वीडिओ चैटिंग के लिए एक दूसरे कैमेरे की व्यवस्था है. भारतीय मुद्रा मे इसके प्रारंभिक माडल की कीमत लगभग 25000 रुपये होगी.