मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014

तैरती कार

हवा में उड़ने वाली कार को ज़मीनी सचाई देने के लिए दुनिया भर में दशकों से प्रयास चल रहे हैं मगर उनमें से कोई भी रोज़मर्रा के जीवन में शुमार ना हो सकीं। वोक्सवैगन की यह नई कार ज़मीन के नीचे छुपे खनिजों के सहारे हवा में तैरने का दावा करती है और ख़ास बात ये कि यह कार पूरी तरह प्रदूषण रहित है। आईये वीडियो के सहारे हवा में तैरें....हवा में तैरती कार




    चित्र- वॉक्सवेगन

रविवार, 19 जनवरी 2014

कुछ और अजूबे


दुनिया के कुछ ऐसे स्थान जो अपने अनोखेपन के बावजूद विश्व के अजूबों में स्थान नही पा सके।
http://www.slideshare.net/sarahjennifer59/why-are-these-not-world-wonders

मंगलवार, 10 जनवरी 2012

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011

सोने की चिड़िया बंद है सत्ता धारियों की तिजोरी में

"भारतीय गरीब है लेकिन भारत देश कभी गरीब नहीं रहा"* ये कहना है स्विस बैंक के
डाइरेक्टर का. स्विस बैंक के डाइरेक्टर ने यह भी कहा है कि भारत का लगभग 280
लाख करोड़ रुपये (280 ,00 ,000 ,000 ,000) उनके स्विस बैंक में जमा है. ये रकम
इतनी है कि भारत का आने वाले 30 सालों का बजट बिना टैक्स के बनाया जा सकता है.
...या यूँ कहें कि 60 करोड़ रोजगार के अवसर दिए जा सकते है. या यूँ भी कह सकते है
कि भारत के किसी भी गाँव से दिल्ली तक 4 लेन रोड बनाया जा सकता है. ऐसा भी कह
सकते है कि 500 से ज्यादा सामाजिक प्रोजेक्ट पूर्ण किये जा सकते है. ये रकम
इतनी ज्यादा है कि अगर हर भारतीय को 2000 रुपये हर महीने भी दिए जाये तो 60 साल
तक ख़त्म ना हो.
यानी भारत को किसी वर्ल्ड बैंक से लोन लेने कि कोई जरुरत नहीं है. जरा सोचिये
... हमारे भ्रष्ट राजनेताओं और नोकरशाहों ने कैसे देश को लूटा है और ये लूट का
सिलसिला अभी तक 2010 तक जारी है. इस सिलसिले को अब रोकना बहुत ज्यादा जरूरी हो
गया है. अंग्रेजो ने हमारे भारत पर करीब 200 सालो तक राज करके करीब 1 लाख करोड़
रुपये लूटा. मगर आजादी के केवल 64 सालों में हमारे भ्रस्टाचार ने 280 लाख करोड़
लूटा है. एक तरफ 200 साल में 1 लाख करोड़ है और दूसरी तरफ केवल 64 सालों में
280 लाख करोड़ है. यानि हर साल लगभग 4.37 लाख करोड़, या हर महीने करीब 36 हजार
करोड़ भारतीय मुद्रा स्विस बैंक में इन भ्रष्ट लोगों द्वारा जमा करवाई गई है. 
कपिल सनी सचदेव के फेस बुक पेज से साभार 
http://www.facebook.com/event.php?eid=113604235382758

अन्ना हज़ारे : गूँज रहे हैं गली , चौबारे

जन जन के मन की बात का अनहद नाद बन अन्ना हज़ारे गूँज रहे हैं गली , गाँव, चौबारे ... आईये उनके सुर में सुर मिलाएँ ; जहाँ, जिससे, जैसे हो सके , कुछ नहीं तो मन में ही पूरी आस्था से गुनगुनाएँ.

सोमवार, 28 मार्च 2011

सीमा तोड़ता समुद्र

जापान की सुनामी पर ढेरों चित्र और वीडियोज़ नेट पर उपलब्ध हैं मगर इस वीडियो में दर्ज तबाही दिखाती है के कैसे सुनामी की लहरें मिनटों में समूचा शहर निगल सकतीं हैं.

यात्रा

journey

गुरुवार, 24 मार्च 2011

कामिक ट्रिप – 4

   http://cagle.com/ से साभार

कालाधन

कालेधन के बारे में अध्ययन करने वाली देश व दुनिया की सभी संस्थाओं एवं शीर्ष अर्थशास्त्रियों के अनुसार भारत आजादी के इन 64 वर्षों में 300 लाख करोड़ रुपये देश के बाहर (विदेशों में) तथा 100 लाख करोड़ रुपये देश की आंतरिक अर्थव्यव्स्था में जमा हो गये। इस पूरे कालखंड में लगभग 55 वर्षों से अधिक कांग्रेस का शासन देश में रहा। आखिर इतने बडे कालेधन इतने बडे कालेधन की अर्थव्यवस्था केन्द्र सरकार के सहयोग के बिना कैसे खडी हो गयी? इतिहास की सबसे बडी लूट के बावजूद केन्द्र सरकार मौन क्यों है?
                                                                   स्वामी रामदेव 


स्वामी रामदेव के वेब साइट से साभार http://www.bharatswabhimantrust.org/bharatswa/ViewAllSwamijiBlog.aspx

शनिवार, 19 मार्च 2011

अमरण की ओर: फुकुशीमा फिफ्टी


दुनिया भर की नज़रें जापान के फुकुशीमा न्यूक्लियर प्लांट पर लगी हैं जहाँ काफी समय बीत जाने के बाद भी विनाश का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. विकिरण का स्तर बढ़ने के साथ जहाँ प्लांट के ज़्यादातर कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर चले गए, वहीं कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने मौत की शर्त पर भी देश और मनुष्यता को बचाने का बीड़ा उठाया हुआ है. ये 50 हैं 70 या 300 इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. अजेय नाभिकीय योद्धाओं के इस दल को फुकुशीमा फिफ्टी का नाम दिया गया है और यह दल ही जानलेवा विकिरण तथा जापान और दुनिया के लोगों के बीच की अंतिम सुरक्षा पंक्ति बना हुआ है.
अपने प्राणों का होम कर मनुष्यता का पोषण करने वाले इन नाभिकीय योद्धाओं को हमारा विनम्र नमन.

जापान की विभीषिका को देखते हुए भारत के जैतपुर में लगने वाले न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में ग्रीन पीस ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है नीचे दर्ज लिंक के ज़रिये इस अभियान से जुड़कर आप भी नाभिकीय योद्धा बन सकते हैं.


फुकुशीमा न्यूक्लियर प्लांट और जापान की विभीषिका के बारे में गार्जियन के पेज पर लगातार अपडेटेड सूचना निम्नलिखित लिंक पर दी जा रही है -
http://www.guardian.co.uk/world/blog/2011/mar/16/japan-nuclear-crisis-tsunami-aftermath-live