कार्डबोर्ड स्तंभ : बेमिसाल सुंदरता और दुनिया का सबसे जटिल आर्किटेक्चर
इन अनूठे कार्डबोर्ड स्तंभों के रचनाकार हैं माइकल हैंसमेयर. फास्टको डिज़ाईन के अनुसार यह दुनिया का सबसे जटिल आर्किटेक्चर है. इन स्तंभों के कटाव में आपको 80 से 160 लाख सरफेस नज़र आएँगे. कम्पूटरजनित 3डी प्रिंटिंग के ज़रिये भी यह काम महीनों का श्रम और अकूत लागत की माँग करता है मगर अपनी सहज बुद्धि के ज़रिये हैंसमेयर ने इसे 15 घंटों की मेहनत और 1500 डालर्स की लागत से बना लिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें